Search

November 12, 2026 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बच्चों की सुरक्षा पर बीडीओ सख्त, स्कूल में खुला गड्ढा तत्काल ढकवाया

निर्माण कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी, सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कराया सुधार।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर में शौचालय निर्माण के दौरान खुला छोड़ा गया गड्ढा बच्चों के लिए खतरा बन सकता था। मामले की जानकारी मिलते ही महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। गुरुवार को उनके निर्देश पर सहायक अभियंता उत्तम वैध विद्यालय पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर खुले गड्ढे को तत्काल ढकवा दिया। रामपुर पंचायत के इस विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। स्कूल परिसर में बच्चों की आवाजाही के बीच यह लापरवाही किसी हादसे का कारण बन सकती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित अभियंता को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया। निरीक्षण के दौरान खुला गड्ढा पाए जाने पर सहायक अभियंता ने तत्काल उसे ढकवाया और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्माण कार्य कराने वाले संबंधित लोगों को सुरक्षा के प्रति जवाबदेह रहना होगा।

IMG 20261112 WA0030
IMG 20261112 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!