Search

October 29, 2026 9:17 pm

खेल युवाओं को जोड़ने का सशक्त माध्यम, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं : जूली ख्रीष्टमनी हेम्ब्रम

फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, 24 टीमों ने दिखाया दमखम

पाकुड़। जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रीष्टमनी हेम्ब्रम ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकजुटता और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने लोगों से हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की।
वे बुधवार को छात्र मिलन संघ खजूरडंगाल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मैदान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह से खेल का माहौल जीवंत बना रहा।
प्रतियोगिता में एफसी चंपागढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और 20 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। एफसी टोटो स्टार खजूरडंगाल की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 15 हजार रुपये दिए गए। वहीं, एफसी मैनचेस्टर पाकुड़ और एफसी रोनित स्टार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों को पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र मिलन संघ के अध्यक्ष विकास हेम्ब्रम, सचिव विनसेंट मुर्मू सहित क्लब के सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन में अर्नेश किस्कू, जियाधन मरांडी, सरोज मुर्मू, निर्मल मुर्मू, श्रीजल मुर्मू, सिलास किस्कू, इंसेंट मुर्मू, सिंटू हेम्ब्रम, अर्नेस्ट हेम्ब्रम, सुभाष हेम्ब्रम, मनोज मुर्मू, ऑगस्टीन मुर्मू, सिलवानुस मुर्मू, रफाईल मुर्मू, मिठून लोहार और टीकू लोहार समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

IMG 20261029 WA0020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!