Search

September 21, 2026 9:21 pm

सीनेट सदस्य मनोनीत हुए डॉ. मनोहर, एबीवीपी ने सम्मान कर मनाया जश्न।

राजकुमार भगत

पाकुड़। केकेएम कॉलेज के बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक व ABVP के जिला प्रमुख डॉ. मनोहर कुमार को राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर ABVP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय ने कहा कि डॉ. मनोहर वर्ष 2015 से विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं। छात्रहित और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। सीनेट सदस्य के रूप में वे विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। डॉ. मनोहर कुमार ने राज्यपाल, विश्वविद्यालय प्रशासन और ABVP कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विश्वविद्यालय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निष्ठा से काम करेंगे। कार्यक्रम में सुमित पांडे, सुमित सेन, दिनेश कुमार पंडित, हर्ष कुमार, आदित्य सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. महबूब आलम, पूर्व प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा, डॉ. आशीष भारती, डॉ. हिमांशु शेखर महाकुर, डॉ. हरीश कुमार पांडेय, डॉ. उपेंद्र कुमार, प्रीतम अविनाश व डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने भी बधाई दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!