Search

September 18, 2026 1:44 pm

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पंचायत उलगड्ढा ग्राम- चिपुदाग के सभी टोला में MMDR के विरोध मे जनजागरण अभियान चलाया गया

अक्षय कुमार

बोकारो। आज शुक्रवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पंचायत उलगड्ढा ग्राम , चिपुदाग में ग्रामीणों के बीच खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार दिनेश करमाली, शंकर करमाली, मनोज करमाली, पांचू करमाली के द्वारा गांव के सभी टोला में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर उन्होंने कहा कि MMDR कानून झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। इससे राज्य को मिलने वाले खनिज राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसका असर मंईयां सम्मान, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अबुआ आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।

img 20260918 wa00365636491674326635998
MMDR के खिलाफ चला जन जागरण अभियान

आगे उन्होंने कहा कि झारखंडवासी इस काला कानून को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने 19 सितंबर 2026 को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना- प्रदर्शन में हजारों की संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!