राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी रहेंगे मौजूद, पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए बनाई गई पहल।
पाकुड़। नवयुग प्रगतिशील मोर्चा की ओर से संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में 3 नवंबर (मंगलवार) को सुबह 11:30 बजे जयकिष्टोपुर पंचायत में पार्टी के पंचायत कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी विशेष रूप से शामिल होंगे। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचायत कार्यालय की स्थापना का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना है। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पंचायत अध्यक्ष सद्दाम शेख ने क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्य लोगों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की है।
स्थान: जयकिष्टोपुर मध्य विद्यालय मोड़, पंचायत जयकिष्टोपुर, प्रखंड एवं जिला पाकुड़।






