Search

September 15, 2026 10:33 pm

गणपति की भक्ति में रमे भक्त, गूंजे मंगल मंत्र और जयकारे।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गणेशोत्सव पर मंगलवार को हिरणपुर बाजार स्थित दोनों पूजा पंडालों में हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई। दामिन डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य रूप से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था। जहां प्रातः पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती के उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई , जिसमे यजमान सपत्नीक उत्तम साहा व काफी संख्या में श्रधालुओ ने भाग लिया । इसके बाद पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। जहां परम्परागत ढाकढोल की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा के दौरान श्रधालुओ की तांता लगी रही। जहां पुजारी द्वारा यजमानों की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर पंडाल प्रांगण में मेला का भी आयोजन किया गया है। गणेशोत्सव को लेकर विभिन्य प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। वही श्रधालुओ के लिए समुचित व्यवस्था भी की गई है। उधर सुंदरपुर में श्री श्री गणपति संघ के द्वारा भी मंगलवार को पुजारी तापस ठाकुर व यजमान अमित शर्मा की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे काफी संख्या में श्रधालुओ ने भाग लिया। पूजा को लेकर आकर्षक रूप से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था। पूजा कमिटी के कामेश्वर दास ने बताया कि पूजा को लेकर समुचित व्यवस्था की गई है। आगामी 19 सितम्बर को रंगारंग भक्ति जागरण की कार्यक्रम आयोजित होगी। इसके अलावे अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!