Search

October 2, 2026 11:10 pm

गांधी जयंती पर गांव के विकास का संकल्प, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए ग्रामीणों ने मिलाया हाथ।

शहरकोल पंचायत में विशेष ग्राम सभा के साथ मना रिफॉर्म उत्सव, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

पाकुड़। गांधी जयंती के अवसर पर शहरकोल पंचायत में शुक्रवार को ग्राम विकास और स्वच्छता का संदेश दिया गया। पंचायत भवन में WDC-PMKSY 2.0/02, पाकुड़ की टीम ने विशेष ग्राम सभा आयोजित की। वहीं वाटरशेड-कम-डेटा सेंटर, पाकुड़ के तत्वावधान में रिफॉर्म उत्सव के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!