Search

November 7, 2026 2:24 pm

पैक्सों के डिजिटाइजेशन से कार्यों में आएगी पारदर्शिता: चंद्रजीत खलखो

संयुक्त सहकारिता भवन में ईआरपी रिफ्रेशर कोर्स को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

पाकुड़: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग), झारखंड सरकार के तत्वावधान में केंद्र प्रायोजित ‘पैक्सों का कंप्यूटरीकरण योजना’ के तहत प्रथम चरण में चयनित 46 एमपीसीएस (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाकुड़ के दुर्गापुर स्थित संयुक्त सहकारिता भवन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईआरपी (ERP) रिफ्रेशर कोर्स के जरिए समितियों की तकनीकी दक्षता को निखारना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) चंद्रजीत खलखो ने कहा कि पैक्स और लैम्प्स के कंप्यूटरीकरण से सहकारिता क्षेत्र के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। आधुनिक प्रणाली लागू होने से किसानों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा और समितियों का वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ होगा।प्रशिक्षण सत्र के दौरान रांची से आए मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार घोष और आईटी सॉल्यूशन (एसआई) के प्रतिनिधि नितेश कुमार ने उपस्थित कर्मियों को ईआरपी सॉफ्टवेयर के संचालन, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, दैनिक लेन-देन और सॉफ्टवेयर में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान जिले के समस्त लैम्प्स एवं पैक्सों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे समितियों के संपूर्ण कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुगमता से संचालित कर सकें।मौके पर उपस्थित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (पाकुड़) प्रमोद कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (मुख्यालय) रंजीत सिंह तथा लिट्टीपाड़ा के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पदम किशोर महतो ने सभी प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को धरातल पर तत्परता से लागू करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए लैम्प्स व पैक्स प्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित रहे।

IMG 20261107 WA0002
IMG 20261107 WA0005
IMG 20261107 WA0007
IMG 20261107 WA0006
IMG 20261107 WA0004

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!