Search

September 27, 2026 9:10 pm

भौरी कोचा मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश।

सानू कुमार

महेशपुर/पाकुड़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को महेशपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित भौरी कोचा मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पाकुड़ जिला समन्वयक सुमन मिश्रा ने किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र की जलसहिया दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जलसहिया दीदियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों से सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की अपील की गई। एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से अभियान को नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। वहीं, जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!