Search

September 25, 2026 8:51 pm

युवाओं की रचनात्मकता को मिलेगा मंच, दुर्गापूजा पर रील्स प्रतियोगिता।

हिरणपुर/पाकुड़ । सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा को और रचनात्मक एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से रील्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के जरिए युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।प्रतियोगिता में प्रतिभागी मां दुर्गा की भक्ति, पूजा की तैयारियों, पंडाल सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, सेवा कार्य सहित हिरणपुर की दुर्गापूजा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को रील के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है।प्रतिभागियों को अपनी रील इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से अपलोड कर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को टैग करना होगा। रील अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि विजेताओं की घोषणा 22 अक्टूबर को की जाएगी।समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का पर्व है। सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से रील्स प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ हिरणपुर की दुर्गापूजा की भव्यता को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में रील की मौलिकता, विषय की प्रस्तुति, वीडियो की गुणवत्ता और संदेश को प्रमुखता दी जाएगी। समिति ने प्रतिभागियों से धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का सम्मान करते हुए रचनात्मक एवं सकारात्मक वीडियो बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!