Search

November 17, 2026 8:45 pm

ग्रामीण महिलाओं के हुनर ने दिल्ली में बिखेरी चमक, IITF में ‘नीव हर्बल्स’ बना आकर्षण का केंद्र।

जमशेदपुर की महिलाओं के हाथों तैयार हो रहे प्राकृतिक उत्पादों को मिला राष्ट्रीय बाजार, 100 से 600 रुपये तक है कीमत।

नई दिल्ली/रांची। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। दिल्ली में आयोजित मेले के झारखंड पवेलियन में जमशेदपुर के हुरलुंग की महिलाओं द्वारा तैयार ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मंगलवार को न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने भी झारखंड पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की सराहना की। नीव हर्बल्स की खासियत यह है कि यहां महिलाओं के हाथों से प्राकृतिक सामग्रियों से साबुन, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, लिपस्टिक, रोल-ऑन ऑयल और रूम एवं कार डिफ्यूजर तैयार किए जा रहे हैं। महुआ, नारियल और पाम ऑयल से बने हस्तनिर्मित साबुन के साथ चंदन और जैस्मिन की खुशबू वाले उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं गाय के घी और मधुमक्खी के मोम से तैयार लिपस्टिक तथा जोजोबा ऑयल रोल-ऑन भी उत्पादों की विशेष पहचान हैं।
नीव हर्बल्स की को-फाउंडर शिखा जैन के मुताबिक, मेले में ‘सिल्वर हाइट्स रोल-ऑन’ की विशेष मांग देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि कंपनी के उत्पाद 100 से 600 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं।
राष्ट्रीय व्यापार मेले में इन महिलाओं के उत्पादों को मिल रही पहचान सिर्फ कारोबार की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर भी पेश कर रही है। झारखंड की ये महिलाएं साबित कर रही हैं कि सही अवसर और मंच मिले तो स्थानीय हुनर भी राष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बना सकता है।

IMG 20261117 WA0008
IMG 20261117 WA0007 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!