Search

November 2, 2026 12:07 am

ग्रामीणों के उत्साह के बीच भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में पहुंचीं जिप अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम।

लागडूम में हजारों की भीड़ के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, दुमका की भैंस ने जीता 30 हजार का प्रथम पुरस्कार।

पाकुड़िया। लागडूम गांव में आयोजित पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रतियोगिता में उनकी मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। विभिन्न गांवों से आई भैंसों के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में दुमका जिले के गोपीकांदर के सुरजोड़ी की भैंस ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं चेन्नई एक्सप्रेस नामक भैंस को एक हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इसके अलावा चुनपारा के नागेंद्र टुडू को डेकची देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में क्लब अध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव चुंडा मुर्मू सहित बिरनाल सोरेन, सोमेश मुर्मू, निर्मल हांसदा, राजेंद्र दास और की सरकार हेम्ब्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी से प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

IMG 20261101 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!