प्यादापुर चेकपोस्ट पर खनन विभाग की कार्रवाई, चांदपुर चेकपोस्ट का भी किया निरीक्षण
Also Read: 500 टॉपर, हाथों में सम्मान और आंखों में बड़े सपने,गरीब मेधावी बच्ची को लुत्फल हक ने दिया लैपटॉप
पाकुड़। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्यादापुर चेकपोस्ट से एक हाईवा (WB59 D1675) जब्त किया। खनन निरीक्षक ने चांदपुर और प्यादापुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनिज ढुलाई करते पकड़े गए हाईवा को जब्त कर नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





