Search

October 12, 2026 11:12 pm

नौकरी का झांसा देकर 80 हजार की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघाटी गांव निवासी राजेश सोरेन ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर हिरणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी हसन कमल अंसारी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ठगी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. वादी ने थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि हिरणपुर लखनपुर गांव निवासी हसन कमल अंसारी के द्वारा वादी को नौकरी का भरोसा दिया गयाा. जिसके बाद वादी ने नौकरी पाने के लिए उसे कुल 80 हजार रूपए दिए थे. जिसमें दिनांक 23 अगस्त 2024 को 45 हजार रूपए फोन पे के माध्यम से तथा 30 अगस्त 2024 को हसन कमल अंसारी ने 35 हजार रूपए नगद वादी के घर आकर वादी से लिया. नौकरी नहीं दिलाने के बाद जब वादी ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो पैसा वापस नहीं करेंगे. उसके बाद 16 जुलाई 2026 को हसन कमल अंसारी के द्वारा राशि वापस करने के संबंध में लिखित बॉन्ड पत्र बनाकर 25 जुलाई 2026 को हस्ताक्षरित बॉन्ड लिखकर वादी से पैसा वापस करने का वादा किया. लेकिन इसके बावजूद पूरी राशि वापस नहीं की गई. बाद में आरोपी के द्वारा 28 जुलाई 2026 को 5 हजार रूपए फोन पे के माध्यम से वादी को वापस किया गया. शेष राशि अभी तक वापस नहीं की गई है. वादी जब भी आरोपी से अपने बाकी पैसे मांगता है तो उसे लगातार धमकी दी जाती है और दबाव बनाया जाता है. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 169/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!