Search

November 26, 2026 9:52 pm

पाकुड़ रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में महिला को आया हार्ट अटैक, मौत

बरहरवा जा रहा था परिवार

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म बदलने के लिए लिफ्ट का उपयोग करने के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर (गांव बाईसा) निवासी चंपू राव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, चंपू राव अपने परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर से आ रही थीं और पाकुड़ स्टेशन होकर बरहरवा जा रही थीं। इसी क्रम में पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित लिफ्ट में चढ़ने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़ीं।
आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस व स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी लेने में जुट गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!