Search

November 26, 2026 9:52 pm

ठंड से ठिठुरते असहायों का सहारा बने थाना प्रभारी गौरव कुमार, बांटे कंबल

हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी है पुलिस: गौरव कुमार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ-साथ मुफस्सिल थाना पुलिस अपने सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता से भी आम लोगों का दिल जीत रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए थाना प्रभारी गौरव कुमार ने थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहाटी पंचायत भवन के समीप इस्लामपुर गांव पहुंचकर करीब 60 से 70 असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।खाकी वर्दी की इस मानवीय और सराहनीय पहल से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। बुजुर्गों और महिलाओं ने थाना प्रभारी को आशीर्वाद देते हुए पुलिस के इस नेक कार्य की जमकर प्रशंसा की।इस मौके पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े असहाय लोगों की मदद करना खाकी का पहला कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे बेझिझक थाना से संपर्क कर सकते हैं।

IMG 20261126 WA0068
IMG 20261126 WA0069 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!