Search

October 2, 2026 9:00 pm

बापू की राह पर चलने का संकल्प, शास्त्री को भी किया नमन: गांधी जयंती पर कांग्रेस-झामुमो ने श्रद्धांजलि दी, भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शुक्रवार को पाकुड़ में कांग्रेस, झामुमो और भाजपा ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। गांधी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण से लेकर स्वच्छता अभियान तक राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वच्छता के संदेश की गूंज सुनाई दी। कांग्रेस ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुबह 11:30 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद जिला कांग्रेस मुख्यालय में 11:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नेताओं ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद बकुल, प्रमोद डोकानिया, पूर्व प्रदेश सचिव समीनुल इस्लाम, असद हुसैन, आमिर हमजा, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20261002 wa00483524849184110643706

झामुमो कार्यालय में अजीजुल इस्लाम ने दिलाया आदर्शों पर चलने का संदेश।

धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अजीजुल इस्लाम ने गांधी को सत्य, अहिंसा और समानता का प्रतीक बताते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, मुसलोद्दीन शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20261002 wa00496959098095359744367

भाजपा ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश।

भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई करने के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को स्वच्छ कर नमन किया। बाद में गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर सामाजिक जिम्मेदारी है। जिला महामंत्री रूपेश भगत, दुर्गा मरांडी, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, सुशील शाह, दिलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20261002 wa00515209010682890194190
img 20261002 wa00501052377046846720927

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!