Search

November 5, 2026 8:49 pm

काली पूजा व दीपावली को लेकर हिरणपुर थाना में मंथन, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़):काली पूजा पर्व को लेकर गुरुवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में एसआई जेना बालमुचू ने कहा कि नो नवंबर को कालिपूजा सह दीपावली है। पर्व को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाना है। दीप की इस पर्व में सभी के घरों में खुशिया लाती है। काली पूजा को लेकर मोयरा मोदक मंदिर व शील मंदिर समिति के सदस्यों ने जानकारी दिया कि दोनों जगहों पर भव्य रूप से पूजा अर्चना होती है। बैठक में एसआई रविशंकर भट्ट , ज्योतिष चौधरी ने भी संबोधित कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं सभी को दी गई। इस अवसर पर सुकुमार सेन ,प्रधान मार्सेला बास्की , मारकुस हेंब्रम , बंकिम शील , रुद्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!