राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): महारो – काशिला पथ में पत्थर लदे भारी वाहनों से अवैध रूप से राशि की वसूली व मारपीट की घटना को लेकर वाहन मालिकों ने रविवार शाम हिरणपुर थाना में पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वाहन मालिक नारायण साहा , कंचन घोष , दुलाल साहा , विष्णु कुमार सहित 36 लोगो की हस्ताक्षरित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हम वाहन मालिक गिट्टी लोडकर महारो , मानसिंहपुर , काशिला होते हुए गन्तव्य जगहों की ओर जाते है। मानसिंहपुर में मनोज टुडू , बाबूजी सोरेन , प्रेमलाल तुरी , मोतिसिल सोरेन , जितेन तुरी , महेंद्र तुरी , सुभाष तुरी , मंगला तुरी , राजू तुरी , लखिन्द्र तुरी , लखिचरण टुडू , मीना किस्कु ,जयराम कर्मकार , मरांग किस्कु , मुकेश कर्मकार , मंगल किस्कु , शंकर कर्मकार व गनेशपुर के चन्द्र टुडू , राजा टुडू , बलिए टुडू , बाबुधन टुडू , सुनील टुडू सहित काफी संख्या में महिला पुरुष लाठी , डंडे व हरवे हथियार से लैस होकर परिचालन हो रहे पत्थर लदे वाहनों को जबरन रोका जाता है। साथ ही अवैध रूप से राशि की वसूली किया जाता है। राशि न देने पर चालक से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की जाती है व माइनिंग चालान को भी फाड़ दिया जाता है। बीते 22 सितम्बर को उक्त लोगो द्वारा वाहनों को जबरन रोककर सड़क में खड़ी कर दी गई। वही चालक व खलासी से मारपीट भी की गई। साथ ही वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। महारो से काशिला तक सड़क में पत्थर व बांस रखकर राशि की अवैध वसूली की जा रही है। जहां प्रति वाहन 5000 से 6000 रुपये की जबरन वसूली की जाती है। जिसकारण इस पथ से पत्थर लदे वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया है। जिससे हमें काफी आर्थिक क्षति झेलना पड़ रहा है। इसको लेकर त्वरित कार्रवाई की जाय।






