Search

November 11, 2026 9:09 pm

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर गांव-गांव पहुंचा जागरूकता अभियान, लोगों को बताए गए कानूनी अधिकार।

पाकुड़। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ की ओर से जिलेभर में एक सप्ताह तक चलने वाला विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पारा लीगल वॉलंटियर्स ने गांवों, चौक-चौराहों, हाट-बाजारों और लीगल क्लीनिकों में पहुंचकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। झालसा, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देशन तथा प्रभारी डालसा सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों तक न्यायिक सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना है। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि गरीब, कमजोर और जरूरतमंद पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सभी नागरिकों के लिए निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। पारा लीगल वॉलंटियर्स ने बाल संरक्षण, बाल श्रम, नशा उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और बाल विवाह की रोकथाम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। अभियान शहरकोल, राधानगर, हिरानंदपुर, बाबूपुर, सोनाजोड़ी, पृथ्वीनगर, महेशपुर हटिया, जबरदाह और कमलघाटी सहित हिरणपुर, पाकुड़िया, अमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।
इस अभियान में लक्ष्मी कुमारी, नसीम अंसारी, सायेम अली, मीरु बेसरा, पिंटू मरांडी, चंद्रशेखर घोष, खुदु राजवंशी, भरत कुमार साहा, आनंद मुर्मू, किंग्सुक नाग, मोलिता कुमारी, हरेन्द्र मालतो, मनोज सोरेन, मणिलाल हेंब्रम, उर्मिला हेंब्रम, याकूब अली, मल्लिका सरकार, सौरभ यादव, रानी साहा, मरियम, पिंकी किस्कू, कान्हू हांसदा और सुनेमी मरांडी सहित अन्य पारा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।

IMG 20261111 WA0041
IMG 20261111 WA0042 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!