Search

November 11, 2026 9:09 pm

नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और शारीरिक शोषण का आरोप, मुर्शिदाबाद से आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त असरफ शेख को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

पाकुड़। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतरदीपा गांव निवासी असरफ शेख (पिता खालेक शेख) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 173/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी में असरफ शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उस पर नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर घर से अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी असरफ शेख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!