Search

May 11, 2026 9:26 pm

अडानी कोयला खनन परियोजना को लेकर गोंदलपुरा के ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद से की मुलाकात

गोंदलपुरा के ग्रामीणों की मांगे जायज, बगैर उनकी सहमति का नहीं किया जाए किसी प्रकार का कार्य- अंबा प्रसाद

GD News live
प्रदीप कुमार

बड़कागांव:- दिन मंगलवार को हजारीबाग हुरहुरु में स्थित विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के गोंदलपुरा ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद को अडानी कोयला खनन परियोजना के संबंध में ज्ञापन सौंपा और बताया कि अदानी परियोजना के द्वारा उक्त क्षेत्र मे प्रस्तावित कोयला परियोजना का विरोध ग्रामीण करते आ रहे हैं तथा समय-समय पर आम सभा एवं ग्राम सभा का विरोध भी रयत करते रहे हैं लेकिन बहु फसली जमीन होते हुए भी खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त क्षेत्र 3 तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। ग्रामीणों ने गांव ज्ञापन में बताया कि अपर समाहर्ता हजारीबाग के पत्रांक के अनुसार नदी, आम रास्ता, तलाब, देवस्थल मंदिर, विद्यालय सरना स्थल जैसे सार्वजनिक उपयोग की भूमि को भी कंपनी को हस्तांतरित करने की आम इसतेहार दी गई है जिसका विरोध पत्र भी लिखित रूप से ग्रामीणों द्वारा अंचल कार्यालय बड़कागांव में दिया गया है। समय-समय पर आहूत ग्राम सभा की बैठक भी लगातार रद्द होते रही है और कई बार इस तरह के धरना प्रदर्शन करने पर कई महिला पुरुषों पर धारा 107 के तहत नोटिस भी किया गया है जो जनता के हित में नहीं है।

क्षेत्र के ग्रामीणों साथ बैठक के दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अडानी लिमिटेड बगैर ग्रामीणों की सहमति के किसी प्रकार का कार्य नहीं करें क्योंकि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उक्त क्षेत्र के ग्रामीण शुरू से ही धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मेरे द्वारा भी काफी बार इस मामले को विधानसभा में रखा गया है। ग्रामीणों की मांगे जायज है और बिना उनकी सहमति के किसी प्रकार का कार्य नहीं हो यह सुनिश्चित हो। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक फिर से रखा जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, उपमुखिया रवि महतो, अरुण कुमार महतो, चंदन कुमार,बालेश्वर यादव, रमेश तुरी, कृष्णा यादव ,जीतन गोप , राजेश करमाली ,दीपक कुमार ,कृष्णा राणा समेत काफी लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023 05 24 at 6.19.30 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!