Search

March 17, 2026 1:28 pm

अपराध पर कसने लगा शिकंजा, एसपी ने कहा – मई अंत तक लंबित केस 350 से नीचे लाना है, थानों को दिए सख्त निर्देश

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक पाकुड़ की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिले भर के थानों की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा हुई। एसपी ने अप्रैल में दर्ज और निष्पादित मामलों की रिपोर्ट पर संतोष जताया, लेकिन लंबित केसों पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने साफ कहा, अब अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, और अनुसंधान में ढिलाई करने वाले अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

104 केस दर्ज, 117 का निपटारा, लेकिन 393 केस अब भी पेंडिंग

रिव्यू में सामने आया कि अप्रैल माह में कुल 104 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 117 मामलों का निष्पादन हुआ। फिर भी जिले में कुल 393 मामले अभी भी लंबित हैं। एसपी ने मई अंत तक इसे घटाकर 350 से नीचे लाने का अल्टीमेटम दिया।

2020 और 2021 के केस लटकाए क्यों हैं?

पुराने केसों को लेकर भी पुलिस कप्तान ने नाराजगी जाहिर की। 2020 और 2021 के लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा के बाद सभी थाना प्रभारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश मिले।

डकैती, लूट और चोरी पर लगेगा ब्रेक

बैठक में जोर इस बात पर भी रहा कि जिले में डकैती, लूट, छिनतई और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए थाना स्तर पर गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की निगरानी और सूचना तंत्र को मजबूत करने को कहा गया।

Also Read: E-paper 04-02-2026

अवैध खनन माफिया पर टूटेगा पुलिस का डंडा

खनिज माफिया पर नकेल कसने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा, “खनन माफिया चाहे जितना रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है।”

ट्रैफिक सख्त, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो सीधे कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को लेकर भी नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी हुए। डीटीओ के साथ समन्वय कर जिले में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस, इंश्योरेंस और ड्रंकन ड्राइविंग पर विशेष नजर रखने के निर्देश मिले।

पहलगांव आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस

22 मई को पहलगांव में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के मद्देनजर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा, “अपने क्षेत्र में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखें, खुफिया तंत्र को एक्टिव करें और जनता से बेहतर तालमेल बनाएं।”

फील्ड में दिखे अफसर, सिर्फ फाइल में नहीं

एसपी ने सभी एसडीपीओ और पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में उतरकर अनुसंधान की मॉनिटरिंग करें और टीम को स्पष्ट दिशा दें।

img 20250510 wa00123307543307610069609

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर