Search

September 28, 2026 10:40 pm

आंधी-बारिश से त्रिकोणी गांव में कच्चा घर ढहा, परिवार ने भाग कर बचाई जान

प्रशांत मंडल

​लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के बांडू पंचायत अंतर्गत त्रिकोणी गांव में रविवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक मिट्टी और चदरा (टीन) से बना घर पूरी तरह धराशायी हो गया। लेकिन कोई भी जाल माल की नुकसान होने की खबर नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार रात्रि को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते आंधी ने विकराल रूप ले लिया और सोम किस्कू के कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घर गिरने की आहट मिलते ही परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जाल-माल का नुकसान नहीं हुई।वही ​पीड़ित सोम किस्कू ने बताया कि घर गिरने से उनके घर में रखा अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामान नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि इस आपदा में उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वर्तमान में उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।वही पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!