‘वाराणसी से वडनगर—25 वर्ष सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत सीहोर पहुंचे सेवा संकल्प यात्रियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एनसीसी कमांडो साथियों के साथ पौधारोपण किया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली गई। लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए जीवन में आए बदलावों की जानकारी दी।
इसी बीच ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वीडियो कॉल कर झारखंड से यात्रा में शामिल सेवा संकल्प यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने सभी का कुशल-क्षेम जाना और यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।






