Search

October 28, 2026 10:18 pm

मनरेगा योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप रोजगार सृजन पर डीडीसी सख्त, काम में तेजी लाने का निर्देश

एनएमएमएस ऐप से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने और जियो टैगिंग व ई-केवाईसी पूरा करने पर दिया जोर

पाकुड़। जिले में VB-GRAMG योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बुधवार को पाकुड़ एवं हिरणपुर प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवकों और कनीय अभियंताओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने मानव दिवस सृजन से लेकर योजनाओं की स्वीकृति तक विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान डीडीसी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन करते हुए अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने में पारदर्शिता बरतने पर विशेष जोर देते हुए एनएमएमएस ऐप के माध्यम से नियमानुसार हाजिरी दर्ज करने का निर्देश दिया।
बैठक में योजनाओं की जियो टैगिंग, श्रमिकों की ई-केवाईसी तथा नई योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने लंबित कार्यों में तेजी लाने और सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा, ताकि पात्र मजदूरों को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में परियोजना पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक समेत संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!