Search

October 28, 2026 10:21 pm

साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने गए व्यक्ति की बाइक चोरी।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के पाडेरकोला चौक से बुधवार शाम अज्ञात चोरों ने एक हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ली। बाइक मालिक चौक पर वाहन खड़ा कर साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने गए थे। वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 16 जी 0787 है। बाइक गायब मिलने के बाद मालिक ने आसपास के इलाकों में तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका। पाडेरकोला चौक पर लगने वाले साप्ताहिक हाट में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थान से बाइक चोरी होने की घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हाट में खरीदारी करने आने वाले लोगों के बीच भी इस घटना की चर्चा रही। फिलहाल चोरी हुई बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने से मालिक परेशान हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!