Search

October 28, 2026 10:20 pm

साथी की हत्या से आक्रोशित राजस्व कर्मी, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध; 29 को कलमबंद हड़ताल

लक्ष्मीकांत मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी और एसआईटी जांच की मांग, सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की अपील।

पाकुड़िया। रांची के अरगोड़ा अंचल में पदस्थापित राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में बुधवार को पाकुड़िया अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के आह्वान पर कर्मियों ने विरोध जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कर्मियों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और मामले की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग उठाई। संघ ने कहा कि राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि कर्मचारी भयमुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। संघ ने मांगों को लेकर 29 अक्टूबर को राज्यव्यापी कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मियों ने कहा कि दिवंगत राजस्व उपनिरीक्षक को न्याय दिलाने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। इस दौरान अंचल निरीक्षक मो. जावेद खान, राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, एलियास हांसदा, बाबूर्जी किस्कू और अंचल अमीन राजू टुडू मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!