इकबाल हुसैन
महेशपुर। देवीनगर पंचायत के अखड़ासोल गांव में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम के साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने आवेदन देकर उपासना मरांडी से समस्या के समाधान की मांग की थी।
उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल की।
ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने उपासना मरांडी का आभार जताया। उपासना मरांडी ने कहा कि ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं का समाधान जनसेवा की प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आगे भी पहल जारी रहेगी।






