Search

September 28, 2026 9:24 pm

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

पाकुड़िया। राजबाड़ी स्थित एकलव्य मॉडल आदर्श आवासीय विद्यालय में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 27 और 28 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष संजीव भगत व अजय भंडारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू समेत अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ना व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन चौबे, करण मुर्मू, उमेश साह, अमित कुमार, लबाबू मिर्धा, हृदयानंद भगत समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य पत्रास टुडू, शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!