Search

March 13, 2026 10:28 am

अमड़ापाड़ा में घटी बड़ी वाहन दुर्घटना में एक की मौत,आठ घायल

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा में सड़क दुर्घटना में एक कि मौत आठ घायल हो गए है। यह घटना रविवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मामा मोड़ साप्ताहिक हाट से कस्कुटा गांव जा रहे यात्री से भरी सवारी वाहन पलटने से दबकर एक की मौत और आठ घायल हो गए, जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी सप्ताहिक हॉट से क्षमता से अधिक दो दर्जन सवारी लादकर कस्कुटा गांव जा रहा था वही अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारी गाड़ी पलटने से देवा पहाड़िया 50 वर्षीय दब गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। उधर ग्रामीण के द्वारा पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से जावरा पहाड़िया 45 वर्ष नारनी पहाड़ी 40 वर्ष, गांदे पहाड़िया 35 वर्ष, कालू पहाड़िया 28 वर्ष, चमरा पहाड़िया 28 सालगो हांसदा 30 और एक 10 वर्षीय प्रकाश टुडू घायल हो गया। जबकि देवा पहाड़िया 50 वर्षीय की मौत घटना स्थल पर हो गई। घायल व्यक्ति ने बताया कि सवारी गाड़ी मामा मोड़ निवासी बताया जा रहा है। इन सभी ने बताया कि गाड़ी तेज गति में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृत देवा पहाड़िया का शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। डॉ प्रमोद कुमार भगत के द्वारा घायल सभी व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा गांदे पहाड़िया 35 वर्षीय को चोट लगी है उसका एक पैर का एड़ी कट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। उधर रात हो जाने के कारण शब को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि मृत शव को सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर