संवाददाता
बरहरवा साहिबगंज बरहरवा और रांगा थाना क्षेत्र के विभिन्न पथों होकर धड़ल्ले से चल रहे अवैध बिना माइनिंग चालान चिप्स एवं बालू लोड ट्रैक्टरों पर नकेल कसते हुए शुक्रवार की रात्रि डीटीओ संतोष कुमार गर्ग ने बरहरवा थाना क्षेत्र से एक बालू लोड ट्रैक्टर पकड़कर बरहरवा थाना के सुपुर्द किए हैं | इस बाबत पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि जब्त किए गए ट्रैक्टर को लेकर आदेशानुसार विधिवत कार्रवाई की जा रही है|





