राजकुमार भगत
Also Read: सरकारी हाट में नियमों की अनदेखी पर फटकार, एसी ने गुणवत्तापूर्ण चाहरदीवारी निर्माण का दिया निर्देश।
पाकुड। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला योजना, अनटाइड फंड,डीएमएफटी, सीएसआर, तथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई।सभी लंबित योजनाओं की भौतिक स्थिति की जानकारी ली गई तथा उन सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।बैठक में श्री अनूप कुजुर जिला योजना पदाधिकारी पाकुड़, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पाकुड़, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं योजनाओं से संबंधित कार्यकारी पदाधिकारी, सहायक अभियंता कनीय अभियंता अन्य उपस्थित थे।







