Search

March 12, 2026 11:18 pm

आजसू का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आजसू प्रमुख सुदेश महतो हुए शामिल

बजरंग पंडित

झामुमो महागठबंधन की सरकार ने सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर, झारखंडियों की उम्मीदें तोड़ दी: सुदेश

पाकुड़: पाकुड़ बाज़ार समिति मैदान में आजसू द्वारा लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी समानता और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है, हमारा मकसद बिल्कुल स्पष्ट है कि राज्य की नीति निर्णयों में झारखंडी भावनाओं की अनदेखी ना हो तथा प्रदेश के संसाधनों तथा नीति-निर्णयों में हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो.लेकिन इसके विपरीत आज अपने ही राज्य में आम आवाम की भागीदारी को कोई जगह नहीं मिल रही. मानो सत्ता और सिस्टम झारखंड का मालिक बन बैठा हो. जनादेश का हर मोड़ पर अपमान हो रहा है.आजसू सुप्रीमो ने कहा कि सरकार में बैठे हेमंत सोरेन की दिलचस्पी मुद्दों को हल करने में नहीं बल्कि विषयों को जिंदा रखकर राजनीति करने में है. गरीबों, किसानों, नौजवानों तथा शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की अनदेखी हो रही है. सरकार शोषितों-पिछड़ों के हितों पर कुठाराघात कर रही है. कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संकल्पबद्ध होकर हर साधारण लोग से जुड़ें तथा जनसवाल पर आवाज बनें. सत्ता और सिस्टम तक आम आदमी की आवाज पहुंचाकर ही राजनीति की लीक बदली जा सकती है और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में ये दमखम है. उन्होंने कहा कि सामूहिकता और जनभागीदारी से हम राजनीतिक हालात बदलेंगे.इस मौके पर पुर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के क्षेत्र के लोगों को एनआरसी का भय दिखाकर वोट लेकर पाकुड़ के जनता को ठगने का काम किया है उन्होंने कहा कि जब हम विधायक रहे थे उस समय हमने जो पाकुड़ विधानसभा में विकास काम किया है यह करने तो दूर क्या सोचना भी आलमगीर आलम के बस का बात नहीं है। साथ में उन्होंने मंत्री आलमगीर आलम पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में जनता त्राहिमाम है। मंत्री ने सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर पाकुड़ वासियों की उम्मीदें तोड़ दी, उनका भरोसा और विश्वास तोड़ दिया. आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

IMG 20230710 WA0080
IMG 20230710 WA0077
IMG 20230710 WA0076
IMG 20230710 WA0078 1
IMG 20230710 WA0079

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर