Search

March 14, 2026 12:14 pm

आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले कार्यकर्ताओं के द्वारा साहेबगंज – गोविंदपुर एक्सप्रेस वे जाम कर दिया गया।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले कार्यकर्ताओं द्वारा साहेबगंज – गोविंदपुर एक्सप्रेस वे जाम कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भारत बंद के तहत कालाझोर गांव के समीप एक्सप्रेस वे पर बांस के सहारे जाम कर दिया गया। सड़क जाम सुबह छः बजे से दस बजे तक रहा। भीषण गर्मी के कारण सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जाम स्थल के समीप बैठक कर सड़क जाम हटाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद सड़क जाम में फंसे दर्जनों वाहनों को छोड़ दिया गया। सड़क जाम में दर्जनों यात्री, छोटी एवं बड़ी वाहन फंस गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने हेमंत सोरेन होश में आओ, संथाली प्रथम राजभाषा देना होगा, सरना धर्म कोड लागू करो, हेमंत सोरेन पांच मांगो का जबाब दो, मरांग बुरु पहाड़ बचाओ, सलखान मुर्मू जिंदाबाद, सुमितराम मुर्मू जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए। वहीं आदिवासी सेंगेल अभियान की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति किस्कु और जिला छात्र मोर्चा अध्यक्ष पीयूस हांसदा ने बताया कि पूर्व सांसद सह आदिवासी संगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलखन मुर्मू की ओर से भारत बंद कार्यक्रम का आह्वाहन किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर