Search

October 2, 2026 7:16 pm

नेताजी जयंती पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, ध्वजारोहण व माल्यार्पण से दी गई श्रद्धांजलि।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को हिरणपुर सुभाष चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। वही राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। नेताजी जयंती पर समाजसेवी सहदेव साहा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पित किया गया। वही बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , समाजसेवी दिगम्बर साहा सहित अन्य लोगो के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बीडीओ ने नेताजी की जीवनी को स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। आजाद हिंद फौज खड़ा कर अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी थी। आज भी नेताजी हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!