सानू कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के बिस्टूपुर गांव के समीप बांसलोई नदी के बिस्टुपुर नदी घाट में सोमवार सुबह एक युवक का शव देखे जाने से सनसनी फैल गयी. शव देखे जाने की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही महेशपुर पुलिस दलबल के साथ बांसलोई नदी पहुंचे. जहां शव की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी शिवधन मरांडी की पहचान की गई. वही मृतक के परिजन बिस्टुपुर नदी घाट पहुंचकर शव की पहचान करते हुए बताया कि मृतक युवक बीते पांच सितंबर को महेशपुर- घाटचोरा गांव में फुटबॉल खेल देखने के लिए आया हुआ था. दो दिनों से घर नहीं लौटा तो काफी खोज बीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था. जहां आज सुबह महेशपुर- बिस्टुपुर गांव के समीप नदी घाट में शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की गई. उधर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर थाने में आवेदन देकर अपने रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया. उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया गया.







