Search

September 19, 2026 11:22 pm

बिना नंबर टेम्पो में अवैध कोयला बरामद, चालक गिरफ्तार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर के टेम्पो को जब्त किया है। मौके से अवैध कोयले के साथ चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस गस्ती दल पतरापारा की और गस्ती कर रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक संदिग्ध टेम्पो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया. पुलिस वाहन को देखते ही चालक हड़बड़ा गया और वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और खदेड़कर चालक को धर दबोचा.
जब्त टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें से 8 बोरों में भरा करीब 3 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद हुआ.पुलिस द्वारा कोयले के परिवहन से संबंधित वैध कागजात या चालान की मांग किए जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. गिरफ्तार चालक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जीतालपुर निवासी चुंदा सोरेन पिता- ओनील सोरेन के रूप में हुई है.पुलिस ने अवैध कोयला और बिना नंबर वाले टेम्पो को जब्त कर थाने ले आई है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!