कांड संख्या 69/26 के दो नामजद अभियुक्तों के साथ एक वारंटी भी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में।
Also Read: इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनी राधा अष्टमी
अमर भगत
अमड़ापाड़ा/पाकुड़। थाना पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांड संख्या 69/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार केवट उर्फ विकास केवट (22) और विकास राय उर्फ मोनू राय (26) शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
वहीं, GR-17/17 में जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पचुवाड़ा रांगा केवट टोला निवासी सुखदेव केवट (43) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Also Read: 11 अक्टूबर से शुरू होगी मां दुर्गा की आराधना, पहले दिन कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज






