Search

November 3, 2026 9:26 pm

पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करेगा नवयुग प्रगतिशील मोर्चा, कार्यालय का उद्घाटन

राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी ने किया उद्घाटन, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत के विकास को बताया प्राथमिकता।

पाकुड़। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को आवाज देने की दिशा में नवयुग प्रगतिशील मोर्चा ने नई पहल की है। मंगलवार को जयकिष्टोपुर पंचायत में मोर्चा के नवनिर्मित पंचायत कार्यालय का भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी ने किया। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सद्दाम शेख ने कहा कि कार्यालय खुलने से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं और शिकायतें रखने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव उमर अंसारी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। पंचायत के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में तालीम अंसारी, सुभान शेख, अमन शेख, हफीजुद्दीन शेख, हसीबुल शेख, नजमी आलम, मोहम्मद इकबाल, फरमान शेख और कयूम शेख समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। समारोह में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

IMG 20261103 WA0072 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!