Search

November 3, 2026 10:22 pm

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा रांची मे एकदिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

अक्षय कुमार

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा महात्मा गांधी क्रीड़ांगन, गांधीनगर, रांची में एकदिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीसीएल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच खेलकूद को प्रोत्साहित करना तथा उनकी खेल प्रतिभा को एक बेहतर मंच प्रदान करना था।प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक (वित्त), पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन), हर्ष नाथ मिश्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी  पंकज कुमार की उपस्थिति में हुआ।

FB IMG 1793718360279
FB IMG 1793718371892
गांधीनगर क्रिकेट स्टेडियम

इस अवसर पर सभी कोल कर्मियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं पिच पर बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सीसीएल पैंथर्स, सीसीएल टाइटन्स एवं सीसीएल वॉरियर्स की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। लीग चरण के फाइनल मुकाबले में सीसीएल पैंथर्स ने 26 रनों से सीसीएल वॉरियर्स को हरा कर जीत दर्ज की।।मैच समापन के उपरांत टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

FB IMG 1793718365127 1
चैंपियन टीम

इस आयोजन ने सीसीएल की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!