अक्षय कुमार
घाटो। रामगढ़ जिला के घाटो थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयाडीह मे स्थित टाटा डीएवी में बहुत जल्द एक दीपक सेवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। आज मंगलवार को जीडी न्यूज लाइव से बात करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार एवं विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता के माध्यम से आसपास के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु एक विशेष जागरूकता का सेवा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उनके घरों में खुशी के दिए जलाना एवं दीपावली के अवसर पर प्रेम का उपहार देना है।





