Search

September 5, 2026 9:47 pm

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने नगर परिषद के मुद्दों के समाधान का दिया भरोसा।

फंड आवंटन में भेदभाव का आरोप, 21 वार्डों में समान विकास की मांग; पार्षदों ने पूर्व मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं

पाकुड़। नगर परिषद से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने विकास कार्यों और फंड आवंटन में कथित असमानता समेत अपने-अपने वार्ड की समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में कुल 21 वार्ड हैं, लेकिन विकास मद की राशि का कथित रूप से 11 वार्डों के बीच ही आवंटन किया गया, जबकि 10 वार्डों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करते हुए विकास राशि और योजनाओं का पारदर्शी एवं निष्पक्ष आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक में पार्षदों ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड की जनता ने अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया है। ऐसे में विकास योजनाओं के आवंटन में किसी प्रकार का राजनीतिक या व्यक्तिगत भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य होना जरूरी है। मामले को गंभीरता से सुनने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद से जुड़े मुद्दे को उचित स्तर पर रखा जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के हित और नगर के समग्र विकास में असमानता उचित नहीं है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पूर्व प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, अब्दुल बसीर शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन, असलम अंसारी, मिथुन मरांडी समेत नगर परिषद के वार्ड पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260905 wa00235405851098402908127
img 20260905 wa00222836327426099085609

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!