Search

October 21, 2026 1:01 am

दुर्गा पूजा में जनसेवा की मिसाल बने पिंकू शेख, पूजा समितियों को दिया आर्थिक सहयोग

गांगड़ा और बाहापुर के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा से मांगी क्षेत्र की खुशहाली, भाईचारे का दिया संदेश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बांकुरा पंचायत के गांगड़ा और बाहापुर गांव के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों को आर्थिक सहयोग भी दिया। पिंकू शेख ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को करीब लाते हैं और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उनके इस दौरे के दौरान समर्थकों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही। पूजा समितियों ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया। मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मो. इकबाल हुसैन, पंचायत अध्यक्ष सादेकुल शेख, रंटू शेख, हाराधन आचार्य, सिदाम माल, असीम माल, कालू माल, मुसीबुल शेख, जमान शेख और मिलन माल सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20261020 WA0162

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!