जिला ब्यूरो
ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव। विद्यालय की सीसीए इंचार्ज मीनू देवी के नेतृत्व में बच्चों ने सैकड़ो की संख्या में दीपावली उत्सव में भाग लेकर विद्यालय परिसर में कई गतिविधियों में रंगोली में अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। वहीं दर्जनों बच्चों ने दीपक की सुंदर-सुंदर आकृति बनाकर विद्यालय की शोभा बढ़ाई। तो वही विद्यालय की छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर को इस अवसर पर प्राकृतिक तरीके से सजाया गया।


नर्सरी से पहली कक्षा तक के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर-सुंदर चित्रकला के माध्यम से दीपावली की शोभा बढ़ाने में अपना मनोरम योगदान दिया। इससे पूर्व प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को दीपावली के इतिहास की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी बच्चों को दीपावली को आपसी प्रेम एवं सुरक्षित तरीके से मनाने की सलाह दी। उन्होंने सभी अभिभावकों का धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने बच्चों को इस कला सह दीपावली उत्सव में शामिल करवाने में अपना योगदान दिया।



इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह, उप- प्राचार्या मंजू देवी, सीसीए इंचार्ज मीनू देवी, सरिता झा, जैनुल आबेदीन, तनवीर हुसैन, निकी अंजुम, श्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी, तारा कुमारी, सोफिया अंजुम सहित अन्य मौजूद रहे।







