Search

September 28, 2026 8:47 pm

एबीवीपी ने भगत सिंह जयंती पर युवाओं को राष्ट्रहित का संकल्प दिलाया।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महेशपुर नगर इकाई ने सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संगोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर चर्चा की गई।
एबीवीपी जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने कहा कि भगत सिंह का साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए विचार और प्रेरणा के प्रतीक हैं। नगर मंत्री रोहित यादव ने कहा कि एबीवीपी युवाओं को राष्ट्रहित और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर रायसेन मरांडी, जॉन सोरेन, गुंजन तिवारी, रतन कुमार, श्यामलाल सोरेन, राहुल मिश्रा, विवेक गुप्ता, संदीप कुमार, सौरव तिवारी, पोलटू भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता व युवा मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!