Search

September 26, 2026 11:13 pm

हाईवा की टंकी से डीजल चोरी करते युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़ । शहरग्राम में हाईवा वाहन की टंकी से डीजल चोरी करने के आरोप में महेशपुर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का करीब 15 लीटर डीजल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, शहरग्राम निवासी हाईवा मालिक पिंटू कुमार साह ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 26 सितंबर को उनका हाईवा (जेएच 16 के 5021) शहरग्राम स्थित कमल होटल के समीप खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पाइप और बाल्टी की मदद से वाहन की टंकी से डीजल निकाल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वाहन मालिक मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर फाटक निवासी रबीउल हक के रूप में हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को बरामद डीजल के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 15 लीटर डीजल बरामद हुआ है। वाहन मालिक के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 163/26 दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!