Search

November 10, 2026 9:36 pm

छठ की बढ़ी रौनक, सूप-दउरा बनाने में दिन-रात जुटे कारीगर।

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में रौनक बढ़ने लगी है। छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट के साथ बाजारों में भी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक बांस के सूप और दउरा की मांग बढ़ने से इन्हें बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। छठ पर्व नजदीक आते ही कारीगर बांस से सूप और दउरा तैयार करने में दिन-रात जुटे हैं। हाथों की हुनरमंदी से तैयार हो रहे इन पारंपरिक सामानों की बाजार में अच्छी मांग है। कारीगरों के लिए छठ का पर्व अतिरिक्त कमाई और रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आता है। खास बात यह है कि आधुनिकता के दौर में भी छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का महत्व बरकरार है। ये केवल पूजा की सामग्री नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण हस्तकला की पहचान भी हैं। छठ की बढ़ती रौनक के बीच इन कारीगरों के हुनर और मेहनत की चमक भी साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!