Search

November 10, 2026 9:35 pm

छठ से पहले घाटों की बदहाली दूर करे प्रशासन, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भाजपा महेशपुर मंडल ने घाटों की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने मंगलवार को अंचल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्वालपाड़ा, शिवमंदिर और तिवारीपाड़ा छठ घाटों की अविलंब सफाई, समतलीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान इन घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्व से पहले घाटों की समुचित सफाई और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। ज्ञापन की प्रतिलिपि बीडीओ और थाना प्रभारी को भी दी गई। मौके पर मनोज सिंह, सौरव कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!