राजकुमार भगत
सोमवार को दो युवाओं ने किया रक्तदान
पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन रक्तदान के मामले में पाकुड़ में एक अलग स्थान बना लिया है। अब तक 10 महीने मे 350 असहाय जरूरतमंद गरीब परिवार, थैलीसीमिया बच्चे, गर्भवती महिला, डायलसीस मरीजों आदि पेसेंट क़ो रक्तदान करवा चुके है । इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र मे कई तरह के जरूरतमंदो क़ो सुखा राशन, कैश, वस्त्र वितरण का कार्य करते आ रहे है | तस्लीम आरिफ ऊर्फ बुलेट ने कहा है कि इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य क़ो बहुत जल्द विकास मंत्री आलमगीर आलम से एक बैठक मे कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे ताकि इस तरह कार्य समाज परिवर्तन के नाम से जाना जाता है | सोमवार को सोनाजोरी अस्पताल मे भर्ती चांचकी के अंगूरा खातून क़ो ओ पॉजिटिव चांचकी के खाबीर शेख एवं अंजना के गर्भवती रेखा बीबी क़ो अहेदुल शेख ने बी पॉजिटिव रक्तदान किया। . समूह संचालक सद्दाम ने कहा किसी का रक्त की अहमियत क्या होती है उस जरूरतमंद क़ो पूछो। हमलोगो का हमेशा प्रयास रहेगा की किसी की जान की वजह रक्त न हो। रक्तदान जीवनदान मौक़े पर तस्लीम आरिफ, उप मुखिया हाजिकुल आलम, फरजन शेख, बानिज शेख,फ्रूटी, पियूष और नवीन कुमार उपस्थित रहे |
Related Posts







